भोपाल नगर को कोलार और केरवा बाँध से होगी अतिरिक्त जल-आपूर्तिके निर्देश ;मुख्य सचिव
 

 


मुख्य सचिव मोहन्ती ने कहा  कि भोपाल शहर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये कोलार और केरवा बाँध से अतिरिक्त जल आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने इन बाँधों में अतिरिक्त जल आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। श्री मोहन्ती नगर निगम, भोपाल की जल-प्रदाय योजना के संबंध में मंत्रालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।मुख्य सचिव ने कहा कि इस वर्ष हुई वर्षा के कारण बाँधों में पर्याप्त पानी उपलब्ध है। अत: जल-संसाधन विभाग नगर निगम, भोपाल की माँग पर केरवा बाँध से अतिरिक्त 5 एमसीएम तथा कोलार बाँध में अतिरिक्त 10 एमसीएम जल तत्काल आरक्षित कराना सुनिश्चित करे। जल-आपूर्ति किस अंतराल में उपलब्ध की जानी है, यह जल-संसाधन, नगरीय विकास एवं आवास तथा नगरपालिक निगम, भोपाल द्वारा तकनीकी आधार पर तय किया जाएगा। संभागायुक्त  कल्पना श्रीवास्तव ने बैठक में  बताया  कि वर्ष 2014 में सीमा वृद्धि के परिणामस्वरूप भोपाल नगर निगम का क्षेत्रफल 285 से 416 वर्ग किलोमीटर हो गया तथा वार्डों की संख्या 70 से बढ़कर 85 हो गई है। वर्ष 2033 की संभावित जनसंख्या के आधार पर 120.4 एमजीडी पेयजल की आवश्यकता होगी। बैठक में आयुक्त नगरीय प्रशासन एवंविकास ,  कलेक्टर भोपाल ;नगर निगम भोपाल तथा जल-संसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


Popular posts
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रभुराम चौधरी ने भोपाल में शासकीय मौलाना आजाद केन्द्रीय पुस्तकालय में पुस्तक मेला-2019 का उद्घाटन किया।...
Image
नयी दिल्ली। विपक्ष के नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में लामबंद होने के बावजूद सत्तारूढ़ भाजपा को उम्मीद है कि बुधवार को यह विधेयक जब राज्यसभा में लाया जाएगा तो इसे आसानी से पारित करवा लिया जाएगा। भाजपा नीत राजग के सूत्रों ने बताया कि उसे 240 सदस्यों की प्रभावी संख्या वाली राज्यसभा में इस विधेयक पर मतदान में 124-130 वोट मिल सकते हैं। इसे भी पढ़ें: सोनोवाल ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक के लोकसभा में पारित होने का स्वागत किया लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पेश विधेयक सोमवार देर रात आसानी से पारित हो गया जहां सत्तारूढ़ भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त है। विपक्षी नेताओं को छह सदस्यीय तेलंगाना राष्ट्रीय समिति का समर्थन मिलने के कारण उसके हौसले बुलंद हैं। अभी तक कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर सरकार का साथ दे चुकी टीआरएस ने इस विधेयक का विरोध करने का निर्णय किया है। इसके साथ लोकसभा में विधेयक के पक्ष में खड़ी शिवसेना ने मंगलवार को संकेत दिया कि वह भी उच्च सदन में इसका विरोध कर सकती है। सदन में भाजपा के 83, जद (यू) के छह, अकाली दल के तीन तथा लोजपा, आरपीआई..ए के एक-एक तथा 11 मनोनीत सदस्य शामिल हैं। भाजपा अन्नाद्रमुक से बात कर रही है जिसके 11 सांसद हैं। बीजद के सात सांसद, वाईएसआर कांग्रेस के दो तथा तेदेपा के दो सदस्य हैं। भाजपा को इन दलों के समर्थन की भी उम्मीद है। भाजपा को उम्मीद है कि इन दलों के समर्थन से वह 120 सदस्यों के बहुमत के आंकड़े को प्राप्त कर लेगी।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में कार्यों की समीक्षा की।
Image
राज्यपाल श्री लालजी टंडन की उपस्थिति में 6 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने आपसी सहमती पत्र पर हस्ताक्षर किये।...
Image
<no title>