खूब पढ़ो और अपनी सभ्यता, संस्कृति तथा संस्कार से जुड़े़ रहो ;;मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री  कमल नाथ ने मुख्यमंत्री निवास पहुँचे गरीब और अनाथ बच्चों से मुलाकात की और 'नन्ही खुशियाँ कार्यक्रम' के अंतर्गत बच्चों के 'एक दिन की पूरी खुशी' टूर कार्यक्रम को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि खूब पढ़ो, अपनी सभ्यता, संस्कृति तथा संस्कार से जुड़े रहो और भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को जानो। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। आने वाले दिनों में समाज के नव-निर्माण में बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि इन बच्चों को हम ऐसा वातावरण उपलब्ध करवाएं, जिससे न केवल उनका भविष्य बेहतर हो बल्कि वे सक्षम और सफल नागरिक भी बनें। मुख्यमंत्री  ने उनसे मिलने पहुँचे विभिन्न गरीब बस्तियों में रहने वाले अनाथ और गरीब बच्चों से उनकी पढ़ाई और रूचि के साथ ही खेल-कूद के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे जिस देश में रह रहे हैं, वह पूरी दुनिया में एकमात्र एक ऐसा देश है, जहाँ अलग-अलग संस्कृति, भाषा, जाति और धर्म के लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इतनी विभिन्नताओं के बीच भी हमारी एकता और अखण्डता न केवल मजबूत है बल्कि समय आने पर सभी लोग एकजुट होकर हर संकट का सामना भी करते हैं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को बताया कि हाल ही में मंदसौर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुई अति-वृष्टि के कारण पीड़ित बाढ़ प्रभावितों लोगों के लिए हर धर्म और वर्ग के लोगों ने आगे बढ़कर मदद की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यही हमारी विशेषता है और यही हमारी शक्ति है, जिसका लोहा पूरी दुनिया मानती है। मुख्यमंत्री ने उनसे मिलने आए बच्चों को शॉल और उपहार भेंट किए। बच्चों ने खुश होकर मुख्यमंत्री को थैंक्यू कहा। 'एक दिन की खुशी' कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को मुख्यमंत्री निवास, वन विहार और राजभवन सहित भोपाल के रमणीय और दर्शनीय स्थलों का भ्रमणकराया जाएगा।


Popular posts
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रभुराम चौधरी ने भोपाल में शासकीय मौलाना आजाद केन्द्रीय पुस्तकालय में पुस्तक मेला-2019 का उद्घाटन किया।...
Image
नयी दिल्ली। विपक्ष के नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में लामबंद होने के बावजूद सत्तारूढ़ भाजपा को उम्मीद है कि बुधवार को यह विधेयक जब राज्यसभा में लाया जाएगा तो इसे आसानी से पारित करवा लिया जाएगा। भाजपा नीत राजग के सूत्रों ने बताया कि उसे 240 सदस्यों की प्रभावी संख्या वाली राज्यसभा में इस विधेयक पर मतदान में 124-130 वोट मिल सकते हैं। इसे भी पढ़ें: सोनोवाल ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक के लोकसभा में पारित होने का स्वागत किया लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पेश विधेयक सोमवार देर रात आसानी से पारित हो गया जहां सत्तारूढ़ भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त है। विपक्षी नेताओं को छह सदस्यीय तेलंगाना राष्ट्रीय समिति का समर्थन मिलने के कारण उसके हौसले बुलंद हैं। अभी तक कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर सरकार का साथ दे चुकी टीआरएस ने इस विधेयक का विरोध करने का निर्णय किया है। इसके साथ लोकसभा में विधेयक के पक्ष में खड़ी शिवसेना ने मंगलवार को संकेत दिया कि वह भी उच्च सदन में इसका विरोध कर सकती है। सदन में भाजपा के 83, जद (यू) के छह, अकाली दल के तीन तथा लोजपा, आरपीआई..ए के एक-एक तथा 11 मनोनीत सदस्य शामिल हैं। भाजपा अन्नाद्रमुक से बात कर रही है जिसके 11 सांसद हैं। बीजद के सात सांसद, वाईएसआर कांग्रेस के दो तथा तेदेपा के दो सदस्य हैं। भाजपा को इन दलों के समर्थन की भी उम्मीद है। भाजपा को उम्मीद है कि इन दलों के समर्थन से वह 120 सदस्यों के बहुमत के आंकड़े को प्राप्त कर लेगी।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में कार्यों की समीक्षा की।
Image
राज्यपाल श्री लालजी टंडन की उपस्थिति में 6 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने आपसी सहमती पत्र पर हस्ताक्षर किये।...
Image
<no title>