रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के लिए औद्योगिक संस्थानों से समन्वय कायम करें विश्वविद्यालय ;; राज्यपाल टंडन
 

 


  भोपाल //   राज्यपाल लालजी टंडन ने आज राजभवन में प्रदेश के शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में कहा कि रोजगारोन्मुखी पाठयक्रमों के संचालन के लिए औद्योगिक संस्थानों से समन्वय कायम करें। जो निर्णय लें, उन्हें पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ परिणाम तक ले जायें। उन्होंने कुलपतियों को नई सोच, ऊर्जा और आत्म-विश्वास के साथ उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में पहल करने को कहा राज्यपाल की पहल पर देश में पहली बार मध्यप्रदेश में विश्वविद्यालयों का कंसोर्टियम बनाया गया है। इसके माध्यम से विश्वविद्यालय एक-दूसरे की विशेषज्ञताओं का उपयोग कर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाएंगे। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि कंसोर्टियम के माध्यम से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यह कदम नया इतिहास बनाएगा। राज्यपाल की उपस्थिति में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के साथ डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय, छिन्दवाड़ा विश्वविद्यालय, पंडित एस.एन. शुक्ला विश्वविद्यालय, महाराजा छत्रसाल बुन्देलखंड विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय द्वारा अपनी-अपनी कमियों को दूर करने के लिए आपसी समझौते पर हस्ताक्षर किये गए।  राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने सभी विश्वविद्यालयों को उनकी आवश्यकतानुसार साफ्टवेयर और लायसेंस उपलब्ध कराने पर सहमति व्यक्त की। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल ने साइंस रिसर्च के क्षेत्र में विद्यार्थियों को सुविधायें देने, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन ने प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व तथा पांडुलिपि संग्रहालय में रखी विभिन्न भाषाओं की लगभग बीस हजार पांडुलिपियों को शोध एवं अनुसंधान की सुविधा देने की जानकारी दी। इस अवसर पर सर्वसम्मति से राज्यपाल की अध्यक्षता में कंसोर्टियम का गठन किया गया। राज्यपाल के सचिव और शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को  कार्यकारी समूह में शामिल किया गया है।



 


Popular posts
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रभुराम चौधरी ने भोपाल में शासकीय मौलाना आजाद केन्द्रीय पुस्तकालय में पुस्तक मेला-2019 का उद्घाटन किया।...
Image
नयी दिल्ली। विपक्ष के नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में लामबंद होने के बावजूद सत्तारूढ़ भाजपा को उम्मीद है कि बुधवार को यह विधेयक जब राज्यसभा में लाया जाएगा तो इसे आसानी से पारित करवा लिया जाएगा। भाजपा नीत राजग के सूत्रों ने बताया कि उसे 240 सदस्यों की प्रभावी संख्या वाली राज्यसभा में इस विधेयक पर मतदान में 124-130 वोट मिल सकते हैं। इसे भी पढ़ें: सोनोवाल ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक के लोकसभा में पारित होने का स्वागत किया लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पेश विधेयक सोमवार देर रात आसानी से पारित हो गया जहां सत्तारूढ़ भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त है। विपक्षी नेताओं को छह सदस्यीय तेलंगाना राष्ट्रीय समिति का समर्थन मिलने के कारण उसके हौसले बुलंद हैं। अभी तक कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर सरकार का साथ दे चुकी टीआरएस ने इस विधेयक का विरोध करने का निर्णय किया है। इसके साथ लोकसभा में विधेयक के पक्ष में खड़ी शिवसेना ने मंगलवार को संकेत दिया कि वह भी उच्च सदन में इसका विरोध कर सकती है। सदन में भाजपा के 83, जद (यू) के छह, अकाली दल के तीन तथा लोजपा, आरपीआई..ए के एक-एक तथा 11 मनोनीत सदस्य शामिल हैं। भाजपा अन्नाद्रमुक से बात कर रही है जिसके 11 सांसद हैं। बीजद के सात सांसद, वाईएसआर कांग्रेस के दो तथा तेदेपा के दो सदस्य हैं। भाजपा को इन दलों के समर्थन की भी उम्मीद है। भाजपा को उम्मीद है कि इन दलों के समर्थन से वह 120 सदस्यों के बहुमत के आंकड़े को प्राप्त कर लेगी।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में कार्यों की समीक्षा की।
Image
राज्यपाल श्री लालजी टंडन की उपस्थिति में 6 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने आपसी सहमती पत्र पर हस्ताक्षर किये।...
Image
<no title>